फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में कार सवार तीन युवकों ने पेट्रोल लेने के बाद किया हंगामा,अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सिटी थाना एरिया में कार सवार तीन युवकों ने शराब के नशे में शुक्रवार रात पेट्रोल पंप कर्मचारी से विवाद कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को काबू कर लिया। पंप मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने तीनों पर जान से मारने की धमकी देने और एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
अकबरपुर रामूू गांव निवासी भारत भूषण रतन फ्यूलस नसीवपुर महेंद्रगढ़ रोड पर बतौर मैनेजर कार्यरत है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अगस्त की रात करीब 11 बजे कार सवार तीन युवक आए। चालक ने सेल्समैन से 510 रुपये का पेट्रोल डलवाया। सेल्समैन ने गाड़ी में तेल डालने से पहले और बाद में मीटर चेक करवाया था, लेकिन तीनों व्यक्ति नशे में धुत थे। अचानक गाली-गलौज व हाथापाई पर उतर आये।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने आरोप लगाया कि गाड़ी में तेल कम डाला है। इसके बाद तीनों सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देने लगे और हंगामा शुरू कर दिया। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान संदीप, प्रवीन निवासी खेड़ा और हकीकत निवासी जोनावास के रुप में हुई। पुलिस ने मेडिकल कराया तो पाया कि तीनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया।
मनोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें