फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की लाश की नहीं हो सकी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद (जौनपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास सिर कूंचकर फेंकी गई युवती की लाश की 36 दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस हत्यारों का भी पता नहीं लगा सकी है। हत्या से पहले युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं, इसकी जांच के लिए स्लाइड प्रयोगशाला रामनगर भेजी गई है लेकिन अभी तक पुलिस को स्लाइड की भी रिपोर्ट नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

पिछले महीने 14 जून को जफराबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर एक 20 वर्षीय युवती की लाश मिली थी। सिर कूंचकर युवती की निर्मम हत्या की गई थी। युवती के शरीर से अस्त व्यस्त कपड़ों को देखने से उससे दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी। इस मामले में जफराबाद पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची थी। डॉग स्क्वायड भी पहुंचा था लेकिन हत्यारों का सुराग नहीं मिला। जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जीआरपी इंस्पेक्टर अतुल्य कुमार पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार घटना वाली रात युवती के सिर पर ईंट और पत्थर से गहरी चोट पहुंचाई गई थी। इससे युवती कोमा में चली गई थी। उपचार के अभाव में घंटों घायल अवस्था में पड़ेे रहने पर घटनास्थल पर उसकी तड़प कर मौत हो गई थी। रेप की पुष्टि के लिए रामनगर स्थित प्रयोगशाला में स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है लेकिन स्लाइड की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें