मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के से दो दिन पहले लापता किशोरी को पुलिस ने जौनपुर शहर में स्थित एक कमरे से बरामद कर लिया है। पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
लड़की के पिता ने 16 जुलाई की शाम को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धान की रोपाई करने गए थे। घरपर उनकी नाबालिग बेटी अकेले थी। शाम को घर लौटे ते बेटी घर में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। गांव के लोगों से पता चला कि मोहल्ले के ही दो युवक उसे बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। पुलिस छानबीन शुरू की और बुधवार को किशोरी को जौनपुर शहर में स्थित एक कमरे से बरामद कर लिया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।