थानागद्दी। चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव के पास शनिवार को गोमती नदी में डूबे वृद्ध का दूसरे दिन रविवार को शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंदवक थाना क्षेत्र के गोेबरा गांव निवासी 65 वर्षीय जियुत यादव शनिवार को गोमती नदी में भैंस नहलाने के लिए गए थे। जहां नदी में डूब गए। पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तलाश की लेकिन शव नहीं मिला। दूसरे दिन घटना स्थल से दूर बरैछावीर पुल के पास नदी के किनारे गांव के लोगों ने नदी में उतराया शव देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।