फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में यात्री जहर खुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। लखीमपुर खीरी से हरियाणा जाने के लिए निकला युवक ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गया। मीरगंज थाना क्षेत्र के अमाई गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे उसे अचेतावस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों ने नहलाया धुलाया तो उसे होश आ गया।
विज्ञापन

होश आने पर उसने गांव वालों को आपबीती सुनाई। लखीमपुर जिले के कोतवाली के दुबेपुर गांव निवासी राजेश पांडेय (40) ग़ुरुग्राम हरियाणा में किसी प्राईवेट फैक्ट्री में काम करता है। वह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से लखनऊ स्टेशन पर आने के लिए सवार हुआ था। वह हरदोई स्टेशन पर पहुंचा था तभी दो तीन लोग उसकी सीट पर बगल में आकर बैठ गए। उनमें से एक ने उसके मुंह के पास रुमाल झटक दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। उसे सुबह जंघई स्टेशन पर कुछ यात्रियों ने उतार दिया। यहां होश आने पर वह पैदल ही ट्रैक किनारे से जा रहा था। अमाई गांव के पास वह फिर से अचेत हो गया। जहां सुबह गांव वालों ने उसे नहलाया धुलाया तो उसे होश आ गया। उसने बताया कि उसका सारा सामान गायब है। उसका लगभग 20 हजार रुपये का सामान जहरखुरानों ने उठा ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें