सिकरारा। पुलिस ने क्षेत्र के शाहपुर गांव में देशी शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। मौके से 540 लीटर शराब बनाने में प्रयुक्त ओवर प्रूफ (ओपी) केमिकल पैकिंग मशीन, रैपर, दो चोरी की बाइक बरामद हुई। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। भीलमपुर
बोलेरो से 35 पेटी मिलावटी शराब इलाहाबाद जिले के फूलपुर ले जाई जा रही थी। उसे पुलिस ने पकड़ लिया था। शराब के साथ मछलीशहर कोतवाली के बंगालीपुर निवासी विनोद जायसवाल को पकड़ा गया जबकि उसका एक साथ भाग निकला। आरोपी ने पूछताछ में अवैध फैक्ट्री संचालित करने की बात स्वीकार की। उसे लेकर पुलिस शाहपुर गांव पहुंची। उसकी निशान देही पर पुलिस ने टीन शेड वाले कमरे में छापा मारा। वहां से एक युवक को पकड़ा गया। उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए विनोद यादव निवासी शाहपुर ने बताया कि उसका सगा भाई प्रदीप यादव और दूसरा रामनगर गांव का राहुल यादव था। मौके से दो बाइक, कई ड्रमों के रखा ओपी, 51 शीशी तैयार शराब, होलोग्राम युक्त रैपर, पैकिंग मशीन आदि बरामद की गई।
35 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र तरहठी मोड़ के पास से पुलिस ने 35 पेटी अवैध शराब के एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलरो पर कुछ संदिग्ध माल लदा हुआ है जो रास्ते में हवा चेक करा रहा है और इलाहाबाद जाने वाला है। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स तरहठी मोड़ पहुंचकर वाहनों की चेकिंग करने लगे। मुंगराबादशाहपुर की ओर से बोलरो आती दिखी जिसे पुलिस ने रूकने का संकेत दिया। पुलिस का संकेत मिलते ही बोलरो में बाए ओर बैठा व्यक्ति कूदकर भाग गया। पुलिस ने बोलरो को घेर लिया तथा चालक बिनोद कुमार जायसवाल बंगालीपुर थाना मछलीशहर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 35 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि भागे हुए व्यक्ति का नाम विनोद यादव निवासी शाहपुर थाना मछलीशहर है। पुलिस ने शराब व वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।