फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़क हादसों में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मडिय़ाहूं/मीरगंज। मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास तिराहे पर मंगलवार की सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि मछलीशहर क्षेत्र के जमुहर के पास पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
मिर्जापुर से जौनपुर की तरफ जा रही ट्रक जैसे ही उक्त स्थान पर पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरा चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस पर घायल ट्रक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसको बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के करियाव गांव के मुकेश यादव, मनीष सिंह व राम लखन एक ही बाइक से जंघई मछलीशहर सड़क से मछलीशहर जा रहे थे। जमुहर बाजार के पास पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे तीनो युवक बाइक सहित खाई में गिर पड़े। तीनों युवकों को मछलीशहर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने मुकेश यादव को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें