फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घनश्यामपुर/केराकत/मछलीशहर। बदलापुर, केराकत और मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की हुई अलग अलग घटना में 12 लोग घायल हो गए। बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरशादपुर गाँव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के राजेश कुमार (38) घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के बंजारेपुर गांव में जोगिंदर और रामबचन के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद है। विवादित भूमि पर ही जोगिंदर पक्ष के लोग रविवार को खूंटा गाड़ रहे थे। दूसरे पक्ष ने विरोध किया जिसपर मारपीट हो गई। रामबचन समेत उनके पक्ष के सुरेश, धर्मबीर, बबलू और विशाल घायल हो गए। रामबचन की हालत गंभीर बताई गई है। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के महेन्द्र, जितेन्द्र और लेखई को भी चोटें आयी हैं। दोनों पक्षों ने केराकत कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दिया है। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पूरा फगुई गांव में मारपीट में एक पक्ष की लक्ष्मी दुबे(25) पुत्री चिंतामणि, कान्हावती( 58 ) पत्नी चिंतामणि घायल हो गई। दोनों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के पराहित गांवमें हुई जहां मारपीट में अंतु यादव (22) वर्ष घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें