फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूद तोड़ने के विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढ़िया। क्षेत्र के सलारपुर गांव में अमरूद तोड़ने पर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सलारपुर गांव में गुलाबचंद सरोज व प्रेमचंद सरोज के बीच पहले से अनबन है। इसी बीच प्रेमचंद्र के बेटे शैलेश व अर्जुन दोनों विवादित जमीन में पेड़ से अमरूद तोड़ रहे थे। गुलाबचंद की पत्नी संगीता ने मना किया तो शैलेश और अर्जुन को बात नागवार लगी। दोनों ने संगीता गालियां देनी शुरू कर दीं। संगीता देवी की नाबालिग बेटी प्रतिमा ने जब गालीगलौज करने से रोका तो दोनों आगबबूला हो गए। प्रतिमा से मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पर मां को मारापीटा। दोनों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें