फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के खिलाफ छात्र ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी ला कालेज पीलीकोठी के एलएलएम के छात्र ने कालेज के एक शिक्षक पर जान से मारने, परीक्षा में फेल करने की धमकी देने और गालीगलौज करने का केस दर्ज कराया है। उसने इसकी शिकायत राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री से भी की है।
छात्र शिवगिरि ने मुंबई के थाने राबोड़ी में एक शिक्षक के खिलाफ गालीगलौज देने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। जिनकी जांच उप निरिक्षक सुलभ विठ्ठल पाटिल कर रहे है। छात्रों का आरोप है कि शिक्षक जानबूझ कर छात्रों का भविष्य चौपट करने पर आमादा हैं। एलएलएम की परीक्षा टीडी कालेज में हुई, जिसमें बीस छात्र शामिल हुए थे। केवल तीन छात्रों को पास किया गया. छात्र गौरव सिंह, आनंद मिश्रा,अजित सिंह का आरोप है कि शिक्षक छात्रों के साथ अभद्रता करते हैं। विरोध करने पर फेल करने की धमकी देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ला की कापियों का मूल्यांकन पूरी पारदर्शिता और कड़ाई के साथ हुई है। परीक्षा में काफी छात्र फेल हो गए हैं। जिस शिक्षक पर आरोप है। केवल परीक्षा के संयोजक हैं। मूल्यांकन तो सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होता है। किसी छात्र को फेल और पास करना किसी के बस की बात नहीं है। यह आरोप निराधार हैं। शिक्षक और छात्र के बीच क्या विवाद है मुझे जानकारी नहीं हैं।
प्रो. सूर्य प्रकाश सिंह, प्राचार्य टीडी ला पीलीकोठी कालेज जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें