फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद अस्पताल परिसर में किया तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुजानगंज। क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव निवासी एक युवक करंट से मौत हो जाने के बाद गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा के बाद तोड़फोड़ की। दो एंबुलेंसों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामा कर लोगों ने चिकित्सक पर लापरवाही करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हिम्मत नगर निवासी अंबुज (30) की सुजानगंज में बेलवार तिराहे पर मिठाई की दुकान है। जहां पर लगे टीन शेड की पाइप में करंट उतर गया। उसे छूने के बाद युवक झुलस गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और उसके बदन पर राख की मालिश करने लगे। मालिश के बाद युवक की आंख की पलकें हिलने लगीं और हिचकी आई। इसके बाद परिजनों ने युवक को लेकर दोबारा अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा कर शोर मचाने लगे। लोगों ने आरोप लगाया कि डाक्टर बिना जांच और इलाज किए ही मृत घोषित कर दिया। शोरशराबा सुनकर वहां तैनात डॉक्टर मनीष केशरवानी अस्पताल छोड़कर चले गए। अपने कमरे में ताला लगा दिया। लोगों ने युवक को बाहर ही लिटाकर हंगामा किया लेकिन कोई भी डॉक्टर देखने तक नहीं आया। कुछ देर बाद निजी चिकित्सक डा आरडी यादव आए और मृत घोषित कर चले गए। उसके बाद भीड़ ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। शव सुजानगंज अस्पताल के सामने रखकर चक्काजाम कर दिया। दो एंबुलेंसों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच और लोगों को समझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें