फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक ने बर्छी से हमला कर महिला को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती (बलिया)। थाना क्षेत्र के रामपुर दीघार में शनिवार की देर रात रिक्शे की हवा निकालने को लेकर रिक्शा चालक ने एक महिला को बर्छी से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया जाता है कि रामपुर गांव में शनिवार की रात रमेश गोंड उर्फ बकुली के रिक्शे की हवा नबी रसूल मियां के लड़के ने निकाल दिया। रिक्शे की हवा निकला देख रमेश आग बबूला हो गया और बर्छी लेकर नबी रसूल के घर चला गया। जहां लड़का के नहीं मिलने पर नबी रसूल की 55 वर्षीय पत्नी जाहिदा खातून के ऊपर बर्छी से हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ बैरिया उमेश कुमार, एसएचओ रेवती तथा एसओ हल्दी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन की। पुलिस ने महिला के पुत्र कुतुबद्दीन की तहरीर पर रिक्शा चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर रमेश गोंड को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें