फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका और विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद/बदलापुर(जौनपुर)। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही अधेड़ व्यक्ति ने शुक्रवार की शाम को दुष्कर्म करने का प्रयास किया। गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


उधर, बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी और लूट का केस दर्ज किया है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका को माता-पिता बड़े माता-पिता की देखरेख में छोड़कर शुक्रवार की शाम रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार रात आठ बजे उसी गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति ने बालिका को 20 रुपये का नोट दिया और अपने साथ मजार के पास ले गया।

उसने बालिका के वस्त्र उतार दिए तो वह चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की। लड़की के परिजन रात करीब दस बजे आरोपी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता से पूछताछ की। मामले की विवेचना सीओ सदर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने शनिवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रात में साढ़े आठ बजे वह अपनी गूंगी सास के साथ मकान में सो रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन नकाबपोश पहुंचे दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुस आए। तीनों ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की। उसने विरोध किया तो उसके गले से सोने की चैन व कान का कुंडल लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने अजीत यादव व दो अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ व लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। विवाहिता का पति किशोरी के अपहरण व दुराचार के आरोप में जेल में है। पुलिस का कहना है कि किशोरी के परिजनों को फंसाने के लिये महिला आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें