फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने महिला के बैग से नकदी व जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज(जौनपुर)। आजमगढ़ के अंबारी से प्राइवेट जीप पर सवार होकर शाहगंज आ रही महिला के बैग से उचक्कों ने जेवरात व नगदी पार कर दिया। पीड़त महिला थाने पर पहुंची तो पुलिस ने मामला आजमगढ़ जिले का होने का हवाला देकर उसे लौटा दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हथनौरा खुर्द गांव निवासी पारसनाथ यादव की पत्नी श्यामा यादव पत्नी पारसनाथ यादव शाहगंज आने के लिए अंबारी चौराहे से जीप पर सवार हुई। चालक ने महिला की अटैची व बैग पीछे सीट पर रखकर उसे बीच की सीट पर बैठा दिया। पिछली सीट पर यात्रियों के बैठने पर महिला ने चालक से आशंका जताई तो चालक ने सुरक्षित होने की बात कहकर महिला को शान्त करा दिया। शाहगंज पहुंचे पर जब महिला ने शंकावश बैग चेक किया तो बैग में रखे 35 हजार नगदी व गहने गायब देखकर उसके होश उड़ गए। चालक से शिकायत करने पर लोगों की भीड़ जुट गयी। जिसपर जीप चालक ने सफाई देते हुए वाहन लेकर वहां से खिसक लिया। भुक्तभोगी ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने घटनास्थल आजमगढ़ जनपद होने की बात कहकर महिला की मदद करने से इंकार करते हुए उसे लौटा दिया। भुक्तभोगी के मुताबिक गहनों की कीमत एक लाख रुपये से अधिक थी। मामले में कोतवाल प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि घटनास्थल फूलपुर कोतवाली है। इसके लिए संबंधित थाने को सूचना देकर महिला को फूलपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें