फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, 18 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर के पास रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई, जिसमें चालक समेत 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बक्शा क्षेत्र के सड़ेरी गांव का चंद्रशेखर (27) ट्रक चालक था। वह कुल्हनामऊ के पास स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर रात में बाइक से घर जा रहा था। लखौवा बाजार के पास पहुंचा था तभी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को रोककर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
जीरो रोड डिपो की बस गोरखपुर से सवारी लेकर इलाहाबाद जा रही थी। शुक्रवार को भोर में करीब तीन बजे बस मुंगराबादशाहपुर इलाके के पांडेयपुर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस चालक दीपक (25) निवासी मैनपुरी, हरिकेश तिवारी(45) निवासी ग्राम बरिया खास थाना बड़हलगंज गोरखपुर समेत 12 बस यात्री घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक दीपक व हरिकेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। थोड़ी देर के पश्चात दोनों को छुट्टी दे दी गयी । यात्रियों को दूसरी दूसरी बस से इलाहाबाद रवाना कर दिया गया ।
विज्ञापन

सिंगरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी विवेक मिश्र (26), बब्बन यादव (29), विजयशंकर (50) बदलापुर थाने के मिरशादपुर निवासी राज जायसवाल (25), प्रिंस जायसवाल (30) ढकवा बाजार से एक बारात में शामिल होकर कार से घर लौट रहे थे। रात में 12 बजे पहितियापुर के पास कार की स्टेयरिंग फेल हो गई। कार सड़क किनारे पहले से खड़े ट्रक से टकरा गई। पांचों व्यक्ति घायल हो गए। उनको सीएचसी लाया गया जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जफराबाद थाना ंक्षेत्र के बरया गांव निवासी मिठाईलाल (55) एवं करियाराम (37) निवासी कुछमुछ थाना गौराबादशाहपुर किसी रिश्तेदार के घर खुटहन जा रहे थे। मैनुद्दीनपुर बाजार के पास पहुंचे थे तभी जीप की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें