फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक को बंधक बनाने के मामले में छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाने के डेहरी गांव मे 22 जून को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की जांच के लिए पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन

गांव के जिलेदार यादव ने खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की शिकायत एसडीएम से की थी। उसकी जांच करने के आपूर्ति निरीक्षक संजय यादव 22 जून की दोपहर गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनको बंधक बना लिया। लोगों का आरोप था कि अधिकारी भी मिले हुए हैं। बार-बार शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं होती। इस मामले में सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य आरोपों में सुनील यादव, अजय कुमार यादव, अखंड प्रताप यादव, सुभाष यादव, दीपचंद यादव, अभय राज यादव के खिलाफ धारा केस दर्ज कर लिया है। सप्लाई इंस्पेक्टर की दूसरी तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार दिलशाद अहमद के खिलाफ भी आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें