बरसठी। क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार में शनिवार की रात बारजा गिरने से उसके नीचे सो रहे एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि उसकी नातिन घायल हो गई। घायल को भदोही के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है।
सुखलालगंज बाजार के अमृतलाल पुत्र मेवालाल गुप्ता 52 रात अचानक अपने जर्जर हो चुके मकान के बारजे के नीचे अपनी नातिन काजल पुत्री गनेश साहू 4 वर्ष को लेकर सो रहे थे। करीब रात करीब 11.30 बजे बारजा अचानक गिर पड़ा। बाराजा सीधे मेवालाल के ऊपर गिरने से उनको गहरी चोटें आई और आवाज सुनकर लोग बाहर आए। मेवालाल को मलवे से निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजन तुरंत सिर में गहरी चोट से रो रही नातिन को भदोही के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर विधायक मड़ियाहू लीना तिवारी भी रविवार की सुबह मौके पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया।