फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से लाइनमैन समेत छह झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/सुजानगंज। मुंगराबादशाहपुर कस्बे में शुक्रवार को पोल पर चढ़कर तार ठीक करते समय करेंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन झुलस गया जबकि सुजानगंज थाना क्षेत्र के सखवट गांव में हैंडपंप के लिए बोरिंग कर रहे पांच श्रमिक करेंट की चपेट में आने से झुलस गए। झुलसे श्रमिकों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जबकि लाइनमैन की हालत गंभीर देख डाक्टर ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्राइवेट लाइनमैन सलाउद्दीन उर्फ कल्लू (40) निवासी मुगरडीह ने उपकेंद्र से सप्लाई बंद कराकर मुंगराबादशाहपुर सुजानगंज बाईपास के पास पोल पर चढ़कर तार ठीक कर रहा था। उसी दौरान करेंट की चपेट में आने से वह पोल से गिरकर घायल हो गया। पीएचसी से उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। पोल से नीचे गिरने के कारण उसे हाथ,पैर व कमर मे गंभीर चोटें आई हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों का मानना है कि तार मे इनवर्टर का करेंट प्रवाहित होने से हादसा हुआ है। उपकेंद्र से सप्लाई चालू नहीं की गई थी। उधर सुजानगंज थाना क्षेत्र के सखवट भुईंधरा गांव के समीप हैंडपंप की बोरिंग हो रही थी। उसी के ठीक ऊपर हाई वोल्टेज गुजरा था। श्रमिक हैंडपंप की पाइप को ऊपर उठाकर निकाल रहे थे। लोहे की पाइप के तार के संपर्क में आने से रवि (18), अशोक पटेल (30), नन्दलाल (40), जयप्रकाश (24), नन्हेलाल (36) झुलस गए। सभी क्षेत्र के सराय केवट गांव के निवासी हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। पांचों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें