फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह से एक दिन पहले युवती प्रेमी के साथ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की तैयारियों के बीच विवाह से एक दिन पहले युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। मंगलवार को बरात आने वाली थी। पहले तो परिजन सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की परंतु जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गांव निवासी लड़की की शादी पांच जून को होनी थी। घर में शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी। शादी से पूर्व की रश्मे चिल रही थी। इसी बीच शादी से एक दिन पहले सोमवार को वह अपने पड़ोसी प्रेमी युवक संग फरार हो गई। इसकी जानकारी होते ही लड़की के परिजनों के होश उड़ गए। पहले तो इज्जत बचाने के लिए पूरी रात सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की परंतु पता नहीं चल पाया। परेशान होकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक के पिता को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। युवती के प्रेमी संग फरार हो जाने से शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें