फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवारा थाने की पुलिस ने मछलीशहर बस स्टेशन के पास से बुधवार को पवारा थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ उसके अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती पांच मई को लापता हो गई थी। पवारा थाने की पुलिस ने लड़की के परिवार वालों की तहरीर पर 11 मई को गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद से ही पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी। बुधवार को पवारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि युवती के अपहरण का आरोपी उसके साथ कहीं भागने के फिराक में मछलीशहर बस स्टेशन पर मौजूद है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लड़की के परिजनों को सूचना देकर उसे महिला कांस्टेबल के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें