फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के हुंसेपुर गांव में मंगलवार की सुबह विवाहिता की अबूझ हाल में मौत हो गई। उसका शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेजहत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सदलपुर गांव निवासी पंधारी यादव की बेटी नीलू यादव (26) की शादी सात मई 2014 को हुंसेपुर निवासी लालजी यादव के पुत्र संतोष के साथ हुई थी। उसके पास डेढ़ साल की बेटी भी है। लालजी के परिवार के लोगों के मुताबिक नीलू सुबह बच्ची को शौच कराने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो संतोष कमरे में जाकर देखा तो छत में लगे चुल्ले के सहारे साड़ी के फंदे पर नीलू लटक रही है। इसकी सूचना पुलिस और मायके वालों को दी गई। मौके पर पहुंचे विवाहिता के पिता पंधारी यादव ने दहेज के लिए बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने ससुर लालजी यादव, सास प्रेमा देवी, पति संतोष यादव, ननद अनीता देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें