फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से फोटो खिंचवाने गई किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव से मंगलवार को फोटो खिंचवाने के लिए बाजार गई किशोरी लापता हो गई। परिवार के लोग किशोरी के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस लापता किशोरी की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम तक किशोरी बाजार से नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। लड़की के पिता के अनुसार बुधवार को अचानक एक नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया और उस पर उनकी बेटी की आवाज आ रही थी। उसने बस इतना कहा कि वह आलमबाग लखनऊ में है और ठीक है। उसकी आवाज से लग रहा था कि वह सहमी हुई है। इसके बाद उसी नंबर पर जब भी फोन किया जा रहा है तो कोई महिला फोन रिसीव कर रही है और बोलती है कि वह जौनपुर से बोल रही है। वह बेटी से बात नहीं करा रही है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें