फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी चालक के खिलाफ आरपीएफ ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । बक्शा थाना क्षेत्र के उटरूकला गांव के पास सोमवार को वाराणसी जंक्शन से जम्मूतवी जा रही 12237 अप बेगमपुरा एक्सप्रेस से जेसीबी टकराने के मामले में आरपीएफ ने जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जेसीबी को कब्जे में ले लिया है। आरपीएफ ने यह कार्रवाई सराय हरखू रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर एसपी सिंह की तहरीर पर की है। उसके खिलाफ रेल संपत्ति अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को वाराणसी जंक्शन से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस बक्शा और सराय हरखू रेलवे स्टेशन के बीच उटरूकला गांव के पास पहुंची थी तभी वहां रेलवे लाइन के पास अंडरग्राउंड रास्ता बनाने के काम में लगी जेसीबी का पिछला हिस्सा इंजन से टकरा गया। जिससे इंजन में खराबी आ गई थी। सराय हरखू रेलवे स्टेशन पर चालक ने ट्रेन को रोक दिया और मालगाड़ी से इंजन बदलकर ढाई घंटे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया था। सराय हरखू के स्टेशन मास्टर एसपी सिंह ने जेसीबी चालक इम्तियाज शाह निवासी ग्राम बलुआ थाना बदलापुर के खिलाफ तहरीर दी। आरपीएफ ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ ने जेसीबी मशीन को भी कब्जे में ले लिया है। एफआईआर की विवेचना सहायक उपनिरीक्षक आरपी सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें