फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को जलाने के मामले में 24 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर कस्बे में 26 अप्रैल की रात घर में घुसकर किशोरी को जलाने के मामले में पुलिस ने अभीतक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। किशोरी के साथ दस माह पूर्व हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर ही उसे जलाने का आरोप है। किशोरी बीएचयू में जिंदगी मौत से जूझ रही है। किशोरी की मां ने डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

डीएम और एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि कस्बा निवासी तीन लोगों ने पहले नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज जरूर किया लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की। इसी बीच घटना के करीब दस माह बाद 26 अप्रैल की रात में आरोपियों ने घर में घुसकर किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को बीएचयू में भर्ती कराया गया है। महिला ने जिले के आला अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बेटी के इलाज के लिए उसके पास पैसे भी नहीं है। कुछ सामाजिक संगठनों के लोगों ने भीख मांगकर उसकी मदद की है तो बेटी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें