फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में निरुद्ध बदमाश के इशारे पर मारी गई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गर्मी के साथ-साथ जिले में अपराध का पारा भी चढने लगा है। तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार में शनिवार की रात साढ़े आठ बजे रंगदारी न देने पर क्लिनिक संचालक को एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। जेल में निरुद्ध बदमाश के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिलवाया गया। वहीं तरवां थाना क्षेत्र के सिंहपुर सरेया गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने अधेड़ से सात हजार रुपये लूट लिया। विरोध करने पर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस घटना से एक दिन पूर्व बाइक सवार बदमाशों ने गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भोपालपुर गांव के पास से एक व्यक्ति से 19 हजार रुपये, चेन आदि लूट लिया था। पुलिस अब तक इनमें से किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन

बंगाल का रहने वाला चंद्रशेखर विश्वास तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार में काफी दिनों से रहता है। वह यहीं पर क्लिनिक चलाता है। चंद्रशेखर से जेल में निरुद्ध एक बदमाश ने फोन कर दो लाख की रंगदारी मांगी थी। उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। चंद्रशेखर के इंकार करने पर उसमें भय फैलाने के लिए शनिवार की रात साढ़े आठ बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाश अपने आका के इशारे पर चंद्रशेखर को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल चंद्रशेखर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। घटना के संबंध में चंद्रशेखर की पत्नी दीप्ति विश्वास ने तरवां थाना क्षेत्र के सरायभादी गांव निवासी बदमाश दीपक यादव सहित दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि जिस बदमाश के इशारे पर चंद्रशेखर को गोली मारी गई है। उस बदमाश के विरुद्ध कार्रवाई के लिए क्षेत्र के लोगों ने रात्रि प्रवास के दौरान जामुडीह गांव पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस घटना से पहले बदमाशों ने सिंहपुर सरैया गांव के पास एक व्यक्ति को रोककर उससे सात हजार रुपये लूट लिया। विरोध करने पर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार की रात बदमाशों ने गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भोपालपुर गांव के पास एक व्यक्ति के कनपटी पर तमंचा सटाकर 19 हजार रुपये, चेन घड़ी आदि लूट चुके हैं। बदमाश इन दिनों भले ही घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जबकि इससे करीब एक माह पूर्व इन्हीं बदमाशों का कोई अतापता नहीं लग रहा था।

कुछ छोटे बदमाशों द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा है। पुलिस उनके गतिविधियों का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रविशंकर छवि, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें