फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मांगने पहुंचा तो घर में बंद कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के परमानतपुर मोहल्ला निवासी अनिल कुमार सोनकर पुलिस अधीक्षक समेत प्रदेश के उच्च अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसपी, आईजी, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग, मानवाधिकार आयोग को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बैंकर्स कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले मडिय़ाहूं कोतवाली के सेऊर गांव निवासी एक शिक्षक को बतौर कर्ज 44 हजार रुपये दिया था। उन्होंने तीन मई तक रुपये वापस करने का वादा किया था। 16 मई को शाम करीब नौ बजे वह परमानतपुर मोहल्ले में स्थित मैहर माता मदिर के निकट स्थित अपने एक मित्र के मकान पर मौजूद थे। तभी वह उनसे तकादा करने पहुंच गया। जहां उसे कमरे में बंदकर लाठी डंडे से पिटाई की गई। उसकी चीख सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची भी लेकिन बिना कोई कार्रवाई के लौट गई। कोतवाली भी गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। उलटे उसे धमकी दी जा रही कि उनके भाई अधिवक्ता हैं। कहीं शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। प्रार्थना पत्र में अनिल ने दावा किया है कि जहां उसे बेरहमी से मारा पीटा गया उस मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस चाहे तो घटना की फुटेज भी देख सकती है। उसने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें