फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मडिय़ाहूं। कोतवाली क्षेत्र के मडिय़ाहूं मिर्जापुर मार्ग पर सीरिया गांव स्थित सीर वन पार्क के निकट शुक्रवार को सुबह नौ बजे ट्रेलर की चपेट में आने से साइकल सवार वृद्ध की मौत हो गई। देर शाम को करीब पांच बजे शव की पहचान सिकरारा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी रामशिरोमणि (70) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी रामशिरोमणि यादव (70) अपने किसी रिश्तेदार के घर साइकल से जमालापुर गए थे। घर लौटते समय सुबह करीब नौ बजे वह सीर वन पार्क के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आए ट्रेलर की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शाम को करीब पांच बजे शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें