वलीद्पुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोर के संग अधेड़ ने शुक्रवार की दोपहर अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोर के बताने पर पिता को इस घटना की जानकारी हुई। इस दौरान पिता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसका पुत्र टौस नदी में स्नान करने के लिए गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान रास्ते में बैठे गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने उसके पुत्र को रोका। साथ ही उसे अपने पास बुलाया, इस दौरान अधेड़ ने उसके बेटे को डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती करते हुए अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोर के शोर मचाने पर उसकी चीख पुकार सुनकर जबतक लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे, आरोपी फरार हो चुका था। घर पहुंचकर किशोर परिजनों से आप बीती बताया। इस पर पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।