फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के उपर छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के करौर गांव मे बुधवार देर शाम हुई जिला पंचायत सदस्य से मारपीट के मामले मे नया मोड आ गया है । जिला पंचायत सदस्य जिन लोगों पर मारपीट का आरोप लगा रहे उन्ही के परिवार की की महिला ने जिला पंचायत सदस्य के उपर छेडखानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने छेडख़ानी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के सेमरी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव बुधवार की शाम एक दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि उसी दौरान कुछ लोगो ने आकर उनसे मारपीट करके उनका बीस हजार नगद व सोने की चेन छीन लिया। जिला पंचायत सदस्य की सूचना पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट गई । राजेश की तहरीर पर पुलिस ने 323 504 506 का मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि महिला की तहरीर पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पर मारपीट और छेडख़ानी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें