फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से पांच हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के गोशाईपुर नहर के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार की रात तमंचा सटाकर एक अधिवक्ता से पांच हजार नकदी सहित मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने बाइक छीनने का प्रयास किया लेकिन उसी वक्त एक बाइक सवार पहुंच गया जिससे बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

चक लालमनपुर गांव निवासी एडवोकेट मयाशंकर यादव बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे बाइक द्वारा शाहगंज से घर जा रहे थे। गोशाईपुर चौराहे से 50 मीटर दूर नहर पर जाते समय पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश ओवर टेक करके उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तमंचा सटाकर बदमाश उनका मोबाइल और पर्स छीन लिए। पर्स में पांच हजार रूपये थे। रखे हुए थे। बाइक को छीनते समय एक बेलोरो की लाइट दिखाई देने से बदमाश नहर के रास्ते से मरहट की तरह भाग खड़े हुए। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने 100 नम्बर पर डायल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें