फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का बूम तोडने के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट पर शनिवार की रात दोनों बूम को तोडने के मामले में आरपीएफ ने अज्ञात पिकअप के खिलाफ रेलवे की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात साढ़े आठ बजे मछलीशहर जंघई सड़क पर जंघई स्टेशन के पूर्वी गेट की क्रासिंग बंद थी। उसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप चालक रेलवे का बूम तोड़ते हुए निकल गया। बूम टूटने के चलते वाराणसी से चलकर ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड को आउटर पर तथा लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी को जंघई स्टेशन पर रोकना पड़ा था। गेटमैन ने तत्काल स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल को जानकारी दी थी। उसके बाद आरपीएफ इंसपेक्टर रोहताश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होने सेफ्टी चैन लगवाकर दोनो ट्रेनों को पास कराया । दोनों ट्रेनें आधे घंटे विलंब से रवाना की गई थी। इस मामले में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें