फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की तलाश में तहसील पहुंची महिला ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय तहसील परिसर में रविवार को पहुंची सिपाही की प्रेमिका ने उसके तिरस्कार से क्षुब्ध होकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत गंभीर देखते हुए खजाने की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बिहार प्रदेश के भभुआ जिला निवासी प्रियंका मिश्रा का बलिया जनपद निवासी रमाशंकर यादव नामक पुलिस कर्मी से प्रेम प्रपंच था। तहसील में तैनात उक्त सिपाही को खोजते हुए पहुंची महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर 5 वर्षों तक उसने उसका शारीरिक शोषण किया। अब शादी करने से आनाकानी कर रहा है । जबकि यह तीन बच्चे का बाप है । प्रेमी पर महिला अपनी पत्नी को छोड़कर स्वयं से शादी करडने का दबाव बना रही थी । इसके पहले तहसील में आकर महिला ने पुलिस कर्मी की पिटाई की थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने सिपाही को छुट्टी दे दी।और वह अपने घर चला गया।रविवार को जब उक्त प्रेमिका तहसील आयी तो उसे जैसे ही सिपाही के भागने की जानकारी हुई तो उसने जहर की शीशी निकाल कर पी लिया। मौके पर मौजूद गार्र्ड औ अन्य लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी तथा एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा।सी एच् सी से उसे डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


प्रेमिका की हत्या में नामजद गिरफ्तार
खुटहन । स्थानीय थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में प्रेमिका पर मिट्टी का तेल छिड़ककर प्रेमी द्वारा आग के हवाले किए जाने की घटना में उपचार के दौरान प्रेमिका की मौत के एक सप्ताह बाद पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह का दावा है कि वह तिघरा तिराहे पर कही भागने की फिराक में सवारी गाड़ी का इन्तजार कर रहा था। तभी घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
युवती के पिता शाहिद हुसैन ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गत 24 अप्रैल की रात मेरी पुत्री रानी फातमा अपने घर के भीतर सो रही थी। तभी उसका पड़ोसी व कथित प्रेमी नवाज अली उर्फ बचपन पुत्र स्व दिलदार कमरे में घुस कर उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा दिया। चीख पुकार सुन आस पास के लोगों के आने की भनक पर वह छत के रास्ते कूद कर भाग गया। गंभीर रूप से झुलसी युवती ने घटना के चौथे दिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु दबिश देना शुरू कर दिया। जिसे मुखबिर की सूचना पर रविवार के तीसरे पहर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


प्राइवेट लाइनमैन झुलसा
महराजगंज । स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकट भर्ती गांव निवासी रमेश सिंह संविदा कर्मी प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्यरत है रविवार गांधीनगर बाजार के पास 11 हजार वोल्ट लाइन खंभे पर चढ़कर लाइन बना रहा था ।इसी बीच भटपुरा पावर हाउस कर्मी की लापरवाही से सप्लाई चालू कर दी गयी जिससे लाइन मैन झुलस गया । जिसकी हालत गंभीर देख स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल जिसकी हालत गंभीर देख डाक्टरो ने वाराणसी भेज दिया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें