फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर की हत्या में बहू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाने की पुलिस ने लतीफपुर गांव में रविवार को हुई वृद्ध रामअवध बिंद की हत्या के आरोप में नामजद बहू को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुुसार उसने कबूल किया कि प्रेमी के साथ मिलकर उसने ससुर की घर में ही हत्या की थी। दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को रेलवे पटरी पर रख दिया था।
विज्ञापन

लतीफपुर गांव निवासी रामअवध बिंद की लाश एक मई को सुबह बगल के गांव यूनूसपुर गांव के पास रेलवे पटरी पर मिली थी। मृतक के पुत्र संतोष बिंद ने अपनी पत्नी रीना और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। घटना के दिन रीना सुबह ही अपने मायके चली गई थी, जबकि उसका प्रेमी भोर में ही मुंबई चला गया था। पुलिस के मुताबिक रीना का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध था। जिसे लेकर रामअवध अक्सर अपनी बहू को डांटते फटकारते थे। जिससे वह नाराज थी। 30 अप्रैल को गांव में एक बारात आई थी। जिसका फायदा उठाते हुए प्रेमी अपने एक साथी के साथ रीना के घर आया था। प्रेमी और रीना को आपत्ति जनक हालात में देख रीना के ससुर रामअवध ने विरोध किया। जिस पर तीनों ने रामअवध बिंद की गला घोंटकर हत्या कर दी। साथ ही दुर्घटना का रूप देने के लिए उनका शव यूनूसपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर रख दिया। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ससुर की हत्यारोपी रीना कहीं भागने के फिराक में खेतासराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही है। जहां पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो अन्य आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें