फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन और वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन और वाहन की चपेट में आने से एक युवक और वृद्ध की मौत हो गई। घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज बाजार के पास रविवार की देर रात शहर के मियांपुर मोहल्ला निवासी मनोज कुमार (32) की अज्ञान वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह किसी काम से बाइक से रामदयालगंज गया था। रात में वापस लौटते समय बाजार के पास ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खेतासराय थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी राम अवध (85) यूनिसपुर गांव के पास रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर से घायल हो गए। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज निवासी झुलसी महिला की उपचार के दौरान सोमवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेगमगंज निवासी नन्हकू गौड़ की पत्नी सुनीता गौड़ (32) 25 अप्रैल को खाना बनाते समय झुलस गई थी। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें