फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता कारीगर जीजा संग चौथे दिन पहुंचा कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के लालाबाजार से लापता खरैया मऊ निवासी कारीगर चौथे दिन रविवार को अपने जीजा के साथ कोतवाली मछलीशहर में वापस पहुंचा। पुलिस के अनुसार वह लेनदेन के मामले में दबाव बनाने के लिए बाहर गया और गुमराह कर रहा था।
विज्ञापन

खरैया मऊ गांव निवासी भगेलू विश्वकर्मा की मछलीशहर नगर में फर्नीचर की दुकान है। गुरुवार को वह अपने परिचित के साथ अपना बकाया मजदूरी लेने लाला बाजार गया, जहां से लापता हो गया। उसके पिता ने अगवाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ कर रही थी कि तभी चौथे दिन रविवार को भगेलू अपने जीजा के साथ कोतवाली पहुंचा। उसे पाकर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है। भगेलू ने बताया कि आरोपियों की पकड़ से भागकर हरिद्वार में अपने जीजा के पास पहुंचा। जबकि पुलिस मामले को पैसे के लेनदेन से जोड़कर दवाब बनाने के लिए अपनाया गया हथकंडा बता रही है। उसका कहना है कि जब अपहरण करने के दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में है तो अपहरणकर्ता अन्य कौन है। इसका जबाब पीड़ित नहीं दे सका। बहरहाल लापता युवक के सही सलामत वापस लौट आने के बाद मामला शांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें