फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, बाइक तोड़ी, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के छ: लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव पैदा हो गया है। पुलिस ने शांतिभंग में सात लोगों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर 1 बजे एक गुट ने क्रिकेट खेलने के लिए गेहूं के कटे खेत में आग लगा दी। जिससे खर पतवार साफ हो जाए। आग आम के बगीचे से कब्रिस्तान तक पहुंच गई इससे मामला गरम हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणो ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। सोमवार की सुबह उमेेश खेत की तरफ जा रहा था। बागीचे में उसे दूसरे वर्ग के लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उमेश पक्ष के लोगों ने भी दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। इस घटना में बाइक तोड़ दी गई। मारपीट में उमेश 19 वर्ष पुत्र राजेंद्र, अच्छेलाल 24 वर्ष पुत्र रामअवधराम घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सद्दाम 22 वर्ष पुत्र मोहम्मद मुलीम, अदनान 20 वर्ष पुत्र अयूब, मोहम्मद अरमान 19 वर्ष अकील, मोहम्मद अली आठ वर्ष पुत्र शकील अहमद घायल हो गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें