फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में फेंका तेजाब दो झुलसे, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शाहगंज, सुजानगंज खुटहन में हुई मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। खुटहन के इमामपुर गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों से फेंके गए तेजाब से 65 वर्षीय भग्गू लाल सोनी व शिव शंकर सोनी झुलस गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

खुटहन क्षेत्र के इमामपुर निवासी छटंकी सोनी व भग्गू सोनी के बीच कई साल से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। सोमवार दोनों गुट लाठी-डंडे से लैस होकर एक दूसरे पर टूट पड़े। पहले लाठियां चलीं, फिर ईंट-पत्थर। दोनों तरफ से तेजाब भी फेंका गया। इससे एक तरफ के शिवशंकर और दूसरी तरफ के भग्गू लाल झुलस गए। अमरनाथ, रवि, राजेश, गुड्डू को चोटें आई हैं। जमीन के विवाद में ही एक साल पहले भी मारपीट और एसिड अटैक की घटनाएं हुई थीं, जिसमें शिवशंकर झुलस गए थे। दोनों पक्ष आभूषण बनाते हैं और उनके घर में तेेेेेेेेेेेजाब का उपयोग होता है। उधर, सोरैया गांव में सोमवार को पिता पुत्र ने मिलकर बहु की पिटाई कर दी। सुनीता देवी पत्नी नकुल ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर ससुर व देवर को गिरफ्तार कर लिया। सुनीता को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसका आरोप है कि ससुर दयालू और देवर उसे परेशान करते हैं। रविवार को घर से निकाल दिए थे। नहीं जाने पर दोनों ने मिलकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


शाहगंज के पुराना चौक मुहल्ला निवासी संगीता जायसवाल विद्यालय चलाती हैं, जहां आजमगढ़ के मार्टीनगंज निवासी युवक कंप्यूटर आपरेटर है। आरोप है कि दस दिन पूर्व वह वेतन लेकर गया फिर दोबारा काम पर नहीं लौटा। शनिवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक की उससे मुलाकात हो गई। दोनों में कहासुनी हुई। सोमवार की सुबह सात बजे युवक चार पहिया वाहन से अपने चार-पांच साथियों के साथ प्रबंधक के आवास पर पहुंचकर संगीता जायसवाल व उनके पति राजीव जायसवाल के साथ मारपीट की। इसकी तहरीर कोतवाली में दी गई है। उधर क्षेत्र के सबरहद गांव में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर देवर ने अपनी भाभी रीना यादव (31) पत्नी विजय बहादुर को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए पुरुष चिकिशत्सालय भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सुजानगंज क्षेत्र के केठुआ गाँव निवासी धीरज चौबे पुत्र हरिशंकर चौबे बाजार गये थे जहाँ से अपने घर वापस आ रहे थे। घर के समीप पहले से ही घात लगाए भारत बिंद, रामनेवाज, रामकृपाल तथा दीपक बिंद ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए कुल्हाड़ी से वार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हुए तो बदमाश भाग निकले। धीरज के सिर में गंभीर चोट आने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें