फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दूकान जलकर राख, दस लाख की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। किराना व बांध व्यापार की प्रमुख मण्डी कलेक्टरगंज में शुक्रवार की भोर में किराना समेत आस पास की चार दूकानों में आ ग लग गई। नकदी समेत दस लाख से अधिक के सामान जलकर राख हो गए। दमकल की दो गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

नगर के पूर्वी कौडिय़ां मोहल्ला निवासी ग्रीष यादव की कलेक्टरगंज में किराना की दुकान है। सुबह पांच बजे लोग उधर से गुजरे तो दुकान के भीतर से धुआं व आग की लपटें देख घटना की सूचना कोतवाली पुलिस व दुकान स्वामी को दिया। पुलिस की सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचा। तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चूड़ी मोहल्ला निवासी दुर्गा, पश्चिमी कौडिय़ां निवासी राम मिलन की सुतली-बांध की दुकान व कलेक्टरगंज निवासी मो. युनुस की जनरल स्टोर की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया था। पुलिस की सूचना पर जिला मुख्यालय से पहुंचे दमकल वाहन ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी जेएन सचान ने राजस्वकर्मियों की टीम भेजकर नुकसान आदि का ब्योरा लिया। अगलगी की इस घटना में ग्रीश यादव का पांच लाख, राम मिलन, दुर्गा, मो. युनुस का दो-दो लाख से अधिक का नुकसान बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें