मीरगंज। चौकीकला गांव के समीप हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हुए सड़क जाम के मामले में पुलिस ने 20 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम किया है।
चौकीकला बाजार के समीप 25 अप्रैल की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भिदुना गुरुगुजी निवासी दिनेश कुमार यादव की मौत हो गई थी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया था। जानकारी मिलते ही आस पास के लोगो की भारी भीड़ जमा हो गयी । घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल थानाध्यक्ष मीरगंज पन्नालाल मौके पर पहुच गए थे। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर दिया था। जाम समाप्त करवाने की कोशिश पर पुलिस पर पथराव किया था। इसमें कुछ पुलिस जवान चुटहिल हो गए थे। वहीं परिजन एवं कुछ ग्रामीणों का कहना था कि ये सब कुछ लोगों द्वारा जान बूझकर किया गया है। कुछ लोगो द्वारा मौके का फायदा उठाते हुए ग्रामीणों को भड़काया गया । पुलिस मृतक के गांव में भी पहुंच कर लोगों से बात किया और स्थिति सामान्य करने की कोशिश की।