फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के हमले में घायल सराफ व्यवसायी की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। स्थानीय बाजार में गुरुवार को बदमाशों के हमले में घायल सराफ व्यसायी की हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरे दिन शुक्रवार को भी उसे होश नहीं आया। इसके चलते यह भी नहीं पता चल पाया कि लूटे गए बैग में कितनी रकम थी। केस दर्ज करने के लिए पुलिस अभी तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर गांव निवासी बनारसी सेठ की बाजार में नहर के पास ज्वेलरी की दुकान है। वह गुरुवार की शाम दूकान बंद कर बाइक से अपने पुत्र सचिन (18) के साथ घर जा रहा था। वह घर से करीब 50 मीटर पहले दो बाइक पर सवार चार बदमाश उसे रोककर गहने से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर लोहे की राड से हमला कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। उनका भदोही के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बनारसी को दूसरे दिन भी होश नहीं आ सकी है। जिससे यह पता नहीं चल सका है कि लूटे गए बैग में कितने का माल था। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रामपुर में सराफा व्यवसायी से लूट की यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले इसी स्थान पर 8 दिसम्बर 2017 को विनोद सेठ को घायल कर बदमाशों ने लाखों का जेवरात लूट लिया था। उसका आज तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें