फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहां और सुजानगंज क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहीं जीप का पिछला टायर फटने से तो कहीं बाइक सवार को बचाने में घटना हुई।
सरपतहां क्षेत्र के सूरापुर से सवारी लेकर शाहगंज जा रही जीप जैसे ही रुधौली बाजार पार करके शारदा सहायक नहर के पास पहुंची अचानक उसका पिछला टायर फट गया। जिससे असंतुलित होकर वह नीचे खाई में चली गई। इस दौरान उसने सवार करीब 15 यात्रियों में दुर्गावती (60) पत्नी राम भारत निवासी बड़ौना, थाना शाहगंज और लक्ष्मण मिश्रा (30) निवासी बेलहरी, थाना मोतिगरपुर सुल्तानपुर को गंभीर चोँटे आई। उन्होंने शाहगंज राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सुजानगंज थाना क्षेत्र के हरीपुर के रामपुर भभरा मोड़ पर बदलापुर की तरफ से आ रही गाड़ी बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें शिव प्रसाद जायसवाल (50) बदलापुर, राजेंद्र जायसवाल (25), रवि जायसवाल (17), प्रिया जायसवाल (22), रीता जायसवाल (45), चालक रोहित कुमार जायसवाल (23) घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने शिव प्रसाद जायसवाल, प्रिया, रीता, रोहित की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें