फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल से जमीन की धोखाधड़ी 

Sat, 28 Apr 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  खटीमा
विज्ञापन
सामूहिक शादी के लिए समतल कराई जा रही जमीन
विज्ञापन

सेना में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल को बेची गई जमीन को दूसरे को बेचने और रुपये वापस न करने के मामले में पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। कर्नल ने यह भी कहा है कि विक्रेता ने भूखंड के 13 लाख के भुगतान के एवज में दो के चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए। 

विज्ञापन


मेरठ में तैनात एवं चंपावत निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह तड़ागी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उन्होंने वर्ष 2014 में खटीमा के नौगवांठग्गू में प्रकाश चंद्र कोटिया से दो भूखंड खरीदे थे। इसके एवज में उन्होंने 10 लाख का भुगतान बैंक से ट्रांसफर कर और तीन लाख नकद कर किया था। उन्हें बाद में पता चला कि उक्त भूखंड किसी और को भी बेचे गए हैं।

इसके बारे में विक्रेता से बातचीत की तो दूसरा भूखंड देने की बात कही गई, लेकिन मामले में टाल-मटोल की गई। लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा है कि जब वह वर्ष 2017 में छुट्टी पर घर आए तो विक्रेता से भूखंड या रुपये लौटाने की मांग की। इस पर विक्रेता ने उन्हें साढ़े छह लाख-साढ़े छह लाख के दो चेक दिए, लेकिन दोनों ही चेक बाउंस हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्रकाश चंद्र कोटिया के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें