फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मोबाइल और बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की दो बाइक और 48 मोबाइल फोन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी केके चौधरी ने गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि थानाध्यक्ष चंदवक शशिचंद चौधरी और स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव अपनी टीम के साथ मोढ़ैला तिराहे पर थे। उसी वक्त मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार तीन संदिग्ध लोग थानागद्दी की तरफ से आ रहे हैं। उनके पास चोरी की बाइक है । इस सूचना पर पुलिस टीम ने मोढ़ैला तिराहे पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ देर में एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी जिसपर 3 व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने करीब आने पर रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार दूर से ही बाइक मोड़कर उसी दिशा में भागने लगे जिधर से आए थे। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना नाम कुंदन सिंह निवासी बांसबारी थाना केराकत, प्रदुम बेनवंशी निवासी बांसबारी केराकत और ओमकार यादव चकरा रेट (नरहन) थाना केराकत बताया। कुंदन ने पुलिस को बताया कि वह टीम का मुखिया है। दुकानों में व बाजारों से मोटरसाइकिलें चोरी कर बेचते हैं। कड़ाई से पूछताछ में एक और चोरी की बाइक बरामद करवाई और उनकी निशानदेही पर चोरी के कुल 48 मोबाइल फोन, चार्जर, बैट्री आदि बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें