फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दी बैंक कर्मी को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरईपार। सुजानंगज थाना क्षेत्र के सोनहिता बाजार स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के फील्ड अफसर संदीप तिवारी को मंगलवार अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे के करीब लोन के लिए आये युवक ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। इसके बाद बैंककर्मी ने थाने में तहरीर देने के साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी फोन कर मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

पीड़ित संदीप ने बताया की प्यारेपुर गांव के संतोष यादव अपात्र होते हुए भी पांच लाख रुपये लोन देने के लिए अनावश्यक दबाव बना रहे थे। जब मैने ऐसा करने पर असमर्थता जताया तो मेरे साथ बैंक में अभद्रता व गाली-गलौज करते हुए बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। इसके बाद संदीप ने तहरीर देने के लिए थानाध्यक्ष से बात किया तो वे बाहर होने की बात बताए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को फोन से जानकारी दिया। इस दौरान दो घंटे तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर बैंक कर्मी क्षुब्ध थे। उनका कहना कहना था सूचना के वावजूद दो घंटे तक कोई भी पुलिस कर्मी बैंक पर नहीं आया। इस संबन्ध में शाखा प्रबंधक ने बताया कि हम लोग समय के बाद भी बैंक के अंदर बैंठे कर कार्य करते हैं। लेकिन सूचना के दो घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें