शाहगंज। आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर गांव निवासी दयाराम प्रजापति की पत्नी सुशीला देवी (35) रविवार की रात अबूझ हालत में झुलस गईं। परिजनों के मुताबिक महिला खाना बनाते झुलस गई जबकि डाक्टरों का कहना है कि उसके शरीर से केरोसिन की गंध आ रही थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मारपीट में महिला समेत पांच घायल
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की हुई अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार राजकीय चिकित्सालय में कराया गया।
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी अंकित राय (23) पुत्र अनिल राय दिल्ली से कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर घर लौट रहा था। सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में यात्रियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। पारिवारिक विवाद के चलते नगर के पक्का पोखरा तेलियाना मोहल्ला निवासी अलीजान (40) को उसके भाई ने पीटकर घायल कर दिया। वहीं पक्खनपुर गांव में मामूली कहासुनी के दौरान पड़ोसियों ने राजेश कुमार (35), उसकी पत्नी कलावती देवी (30) और पुत्र राहुल (12) को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सभी का उपचार राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया।