फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने किया किशोरी के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी (जौनपुर)। चन्दवक थाना क्षेत्र के बरामनपुर में शनिवार की रात पहुंचे पिकअप सवार तस्करों ने बाहर चारपाई पर सो रही किशोरी के अपहण का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी के मां की पिटाई कर दी। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े तो तस्कर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद पता चला कि दरवाजे पर बंधी भैंस भी तस्कर लाद ले गए। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बरामनपुर गांव की मुस्लिम बस्ती के एक परिवार के सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। पिकअप सवार तस्कर एक दरावजे पर पहुंचे और भैंस को गाड़ी में लाद लिया। दरवाजे पर अपनी मां के साथ सो रही 16 वर्षीय बेटी को खींचकर जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। लड़की की मां ने विरोध किया तो उसकी डंडे से पिटाई कर दी। महिला ने शोर मचाया तो बस्ती के लोग दौड़े। गांव के लोगों को आते देख तस्कर गाड़ी लेकर फरार हो गए। तस्करों के जाने के बाद परिवार वालों ने देखा कि उनकी भैंस गायब है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें