फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय एटीएम जालसाज गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने एटीएम बदलकर लोगों के खाते से रुपये निकालने वाले जालसाज गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार जालसाजों के पास से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 15 एटीएम और एक बोलेरो बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी केके चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि बैंक आफ बड़ौदा और एचडीएफसी बैंक एटीएम के पास बोलेरो वाहन से कुछ लोग मौजूद हैं जो कम पढ़े लिखे लोगों को निशाना बनाते हैं। चालाकी से वे एटीएम का नंबर और कोड की जानकारी कर लेते हैं और लोगों के खाते से रुपये निकाल लेते हैं। पुलिस टीम ने पैदल ही जाकर एटीएम को घेर कर पांच लोगों को पकड़ा। पूछताछ में बताया कि वे जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, सुल्तानपुर, मऊ आदि जिलों में सीधे-सादे लोगों को अपना शिकार बनाते थे। एटीएम बदलकर उनके खाते से रुपये निकाल लेते हैं। अभियुक्तों ने लाइनबाजार, मीरगंज, मुंगराबादशाहपुर, चंदवक आदि थाना क्षेत्रों में कई जालसाजी के मामलों में शामिल होने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्तों में मंगल देव राजभर निवासी सुरहन थाना दीदारगंज आजमगढ़, अरविंद राजभर निवासी बनगांव आजमगढ़, नरेन्द्र राजभर निवासी सुरहन थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, धंजू राजभर निवासी सुरहन थाना दीदारगंज, सूरज निवासी सुरहन और अंगद राजभर निवासी देहदुवार थाना बरदह आजमगढ़ शामिल हैं। उनके पास से 15 एटीएम, बोलेरो वाहन, तीन अलग अलग नंबर लिखे नंबर प्लेट, सात मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें