फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोठांव गांव की मुसहर बस्ती में लगा आग, चार परिवार हुए बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गोठांव गांव की मुसहर बस्ती में बुधवार को चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में बस्ती के चार परिवा बेघर हो गए जबकि खुटहन और केराकत क्षेत्र के अलग अलग गांव में हुई घटना में एक एकड़ गेहूं की फसल और रिहायशी छप्पर जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के गोठांव गांव मे बुधवार को सुबह दस बजे मुसहर बस्ती की महिलाएं खाना पका रही थीं। इसी बीच चिंगारी से मड़हे मे आग लग गई। तेज हवा के चलते एक दूसरे से सटे बिग्गी, शोभा, गुड्डू और देवराज का रिहायशी मड़हा और उसमें रखा घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इन चारों परिवारों के पास घर के नाम पर छप्पर ही थी। आग लगने से चारो परिवार बेघर हो गए। परिवार के सदस्यों के शरीर पर मौजूद वस्त्र के अलावा कुछ नहीं बचा। ग्राम प्रधान उग्रसेन सिंह ने पीड़ितों को राशन उपलब्ध कराया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने सरकार से मदद दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार अकबरपुर गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में एक रिहायशी छप्पर और दो बीघा गेहूं की फसल जल गयी। गांव निवासी धीरज सिंह की फसल में अचानक आग की लपटे उठने लगी। जब तक लोग आग पर काबू पाते तबतक दो बीघा फसल जल गई। पास में स्थित इसी गांव निवासी कौशल सिंह का रिहायशी छप्पर भी जल गया।
विज्ञापन

थानागद्दी प्रतिनिधि के अनुसार केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव में बुधवार की दोपहर 12 बजे शार्ट सर्किट से लगी आग में एक बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों नेआग पर काबू पाया। बेहड़ा गांव में लगभग 12 बजे दोपहर में चल रही हवा के कारण बिजली का तार दूसरे के सम्पर्क में आए और स्पार्क होते ही चिंगारी खेत में गिरने से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। हवा चलने के कारण यह आग बढ़ती चली गई और चंदन सिंह की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हांलांकि ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सबमर्सिबल की सहायता से आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान चंदन ने कहा कि खेती ही घर की आजीविका का मुख्य साधन है और वह भी बिजली विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ गयी। गाँव के किसान मधुकर सिंह, स्नेह सिंह, आमोद, मृदुल और गौरव ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हर साल इसी जहग आग लगती है। और फसल जलकर राख हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें