फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से घर में लगी आग, झुलसकर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के प्रेम का पूरा गांव में सोमवार की रात शार्टसर्किट से घर में लगी आग में झुलसकर विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रेम का पूरा गांव निवासी राजीव द्विवेदी की पत्नी अलका (30) अपने कमरे में सो रही थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। महिला का चार वर्ष का बेटा घर के बाहर अपनी दादी के साथ सो रहा था। करीब आधी रात तो अचानक शार्टसर्किट से कमरे में आग लग गई। घर के बाहर सो रहे लोगों की नींद खुली तो आग की लपटें तेज हो चुकी थीं। परिवार के लोग दरवाजा खोलना चाहे तो पता चला दरवाजा भी आग की लपटों से घिर चुका था। शोर सुनकर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंचा। ग्रामीण और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद लोग कमरे में गए तो अलका की झुलसकर मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह महिला के मायके के लोग पहुंचे तो माहौल और भी गमगीन हो गया। घटना से घर में कोहराम मचा है। मायके वालों ने किसी भी प्रकार का कोई आरोप ससुराल वालों पर नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें