फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम घुटने से हुई थी पूनम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मतरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत के मामले पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि उसकी मौत दम घुटने से हुई थी। इससे उसकी हत्या की संभावना और प्रबल हो गई है। उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

मतरी गांव निवासी पूनम पटेल (21) की लाश सोमवार को सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर नाला के किनारे मिली थी। लाश के पास से कीटनाशक दवा का रैपर, पानी की बोतल, गिलास और मोबाइल फोन मिला था। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मौके पर पहुंचा डाग स्क्वायड लाश के पास से चला तो युवती के कमरे में जाकर रुक गया था। इससे उसकी मौत संदिग्ध मानी जा रही थी। पूनम रविवार की रात में घर से शौच के लिए निकली थी। देर तक नहीं लौटी तो रात में करीब दस बजे परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। अगले दिन सुबह उसकी लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि दम घुटने से उसकी मौत हुई है। रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने का भी जिक्र है। पुलिस युवती के मोबाइल की काल डिटेल को भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें